यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर। 
गुरुनानक जयंती के पूर्व सिंध समाज काँकेर द्वारा हर रोज़ प्रातः 05:00 बजे पूज्य सिंधु गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस महान पर्व पर समाज की ओर से प्रभात फेरियों को बहुत महत्व दिया जाता है, जिसका पुण्य लाभ सभी को होता है । श्री गुरुनानक देवजी और इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी के भजन कीर्तन करते हुए समाज की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाती है। शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वापस पूज्य सिंधु गुरुद्वारे में प्रभात फेरी का समापन होता है। आज सुबह प्रभात फेरी में अजय पप्पू मोटवानी,राकेश मोटवानी, चंद्रपाल जशनानी,मुकेश मूलचंदानी, सच्चानंद भाषवानी,अनिल भाषवानी,
नानक वाधवानी,पंकज ठाकुर,दीपक पंजवानी,सोमेश असरानी,स्पर्श मंगलानी आदि ने अत्यंत सक्रियता एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। महिलाओं एवं बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुनानक जयंती 5 नवंबर तक हर रोज़ सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
