दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के पाली नगर के मुख्य मार्गों पर कुछ व्यापारियों द्वारा दुकानों का विस्तार सड़क तक किया जा रहा है जिससे सड़क पर लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है और यातायात में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है ऐसे अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों और वाहन चालकों को जाम एवं अव्यवस्था से रोज़ाना परेशानी उठानी पड़ती है खासकर, बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के सामने अस्थायी दुकानें और सामान रख दिए जाने से सड़कें संकरी हो जाती हैं और ट्रैफिक जाम आम हो चला है
हरिओम टॉकीज से प्रकाश चौक और प्रकाश चौक से बस स्टैंड तक अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति सबसे अधिक रहती है दुकानें सड़क तक बढ़ा देने से राहगीरों सहित वाहन चालकों को आवागमन में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है
शहर की मुख्य सड़क पर अवैध कब्जे के कारण विकास कार्यों में भी रुकावट आ रही है प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने या सड़क निर्माण की पहल की, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह काम अधर में लटक गया स्थानीय नागरिक और व्यापारी दोनों ही अब अपेक्षा कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाए ताकि नगर परिवहन व्यवस्था और नगर की सुंदरता बरकरार रहे कुछ दुकानदार सड़क किनारे दुकानों का सामान फैलाने, फुटपाथों पर कब्जा करने जैसी समस्याएँ देखी जा रही हैं प्रशासन ने समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए, मगर स्थायी समाधान के लिए कठोर कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है पार्किंग व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण, और नियमित प्रशासनिक कार्रवाई ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकती है
