अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारीयों ने कोंडागांव जिला में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा को पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारीयों ने कोंडागांव जिला में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा को पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पिछले 6 वर्षों के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया कि पूर्व सैनिकों के द्वारा अभी तक लगभग 16000 बच्चों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण मुहैया कराया जा चुका है जिसमें से लगभग 500 युवक-युवतियां का अग्निवीर, थल सेना, जल सेना, वायु सेना, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर, समस्त अर्धसैनिक बल और नगर सेना में चयनित हो गये हैं l इसके साथ-साथ स्वच्छता अभियान, रक्तदान,यातायात जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम कराकर युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं l पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कार्यों की सराहना की l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और सदस्य रतिराम सोरी उपस्थित रहे l

Express MPCG