पाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 में चल रहा अवैध अतिक्रमण जिम्मेदार अफसर कर रहे अनदेखा

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली नगर पालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण लगातार चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है अतिक्रमण की स्थिति यहां है कि नगर के मुख्य मार्गों, के वार्ड क्रमांक 14 में सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जे दिखाई दे रहा है जिससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है बल्कि यातायात और विकास कार्यों में भी बाधा आ रही है वार्ड क्रमांक 14 में सार्वजनिक रास्तों पर अस्थायी दुकान बनाया जा रहा है जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था आम हो गई है प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही की मांग होने के बावजूद अभी तक प्रभावी कदम नहीं उठाये गए हैं, जिससे स्थानीय नागरिक में काफी रोश नजर आ रहा है पाली नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण रोकने के प्रयास कमजोर दिख रहे हैं और अभी तक अवैध निर्माण रोकने में सफलता नहीं मिली है मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले हैं, मगर जमीनी स्तर पर बदलाव नजर नहीं आता स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया आम नागरिक इस अवैध अतिक्रमण से त्रस्त हैं और प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग कर रहे हैं लगातार जाम जैसे और स्थिति और असुविधा के कारण क्षेत्र की हालत बिगड़ रही है पाली नगर पालिका क्षेत्र में विशेष रूप से वार्ड नंबर 14 में अवैध अतिक्रमण का संकट बना हुआ है और इसे रोकने में प्रशासनिक लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही है

Express MPCG