ब्रेकिंग न्यूज़

*बिलासपुर में गोलीबारी में मचा हड़कंप, जनपद उपाध्यक्ष के कार्यालय में फायरिंग, दो लोगों को गोली लगी*

रिपुदमन सिंह बैस

बिलासपुर से एक बड़ी खबर आयी है। जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस गोलीकांड में बीजेपी नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और एक अन्य युवक राजू सिंह घायल हुए हैं। दोनों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की यह वारदात जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के ऑफिस में हुई। अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय पर अचानक धावा बोलते हुए 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे के बाद की बताई जा रही है। फायरिंग के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

बताया जा रहा है कि हमले में बीजेपी नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और एक अन्य युवक राजू सिंह को गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार, चंद्रकांत सिंह को हाथ में गोली लगी, जबकि राजू सिंह को कमर और पैर में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंद्रकांत सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि राजू सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

फायरिंग के दौरान जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। नितेश ठाकुर को गोली नहीं लगी है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों की संख्या तीन थी। वे मस्तूरी के एक होटल से आए थे और सीधे नितेश ठाकुर के दफ्तर पहुंचे। फायरिंग के बाद वे तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!