जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत का मामला

@ दीपक विश्वकर्मा

केंद्रीय जेल में बंद निरूद्ध कैदी के संदिग्ध मौत का मामले मे बिलासपुर के कलेक्ट्रेट के पास सड़क जाम करने और समझाईस के बाद मामला शांत हो गया था। पर अब परिजन गनियारी के पास कोटा मुख्य मार्ग में शव रखकर चक्काजाम कर दिया है और सड़क में शव रखकर प्रदर्शन कर रहें है। हलाकी प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले मे समझाईश देने की प्रयास कर रही है।

बता दे की आबकारी एक्ट के मामले में पुलिस ने युवक पर कार्रवाई की थी आज कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों इलाज के बाद मौत हो गई।जिसपर बडी संख्या मे परिजन बिलासपुर पहुंचे थे। परिजनो ने पुलिस पर मृतक से मारपीट का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नारेबाजी कर रहे है।

Express MPCG