सुरक्षा कर्मियों की मिली भगत से संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की वेश कीमती भूमि पर अवैध कब्जा

दीपक विश्वकर्मा

बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के वेश कीमती शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण को लेकर सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप सामने आए हैं सुरक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी विभागीय मिलीभगत से अवैध कब्जे और निर्माण को संरक्षण देते हैं, जिससे शासकीय जमीन पर गैरकानूनी रूप से कब्जा बढ़ता जा रहा है प्रशासन वा सुरक्षा विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है और न ही अवैध निर्माण को हटाया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय गांधी विद्युत केंद्र के सुरक्षा कुर्मी खुद इन अवैध कामों को आगे बढ़ाते हैं और बाहरी व्यक्तियों को शासकीय जमीन पर कब्जा करने के लिए मोटी रकम लेते हैं पहले भी कई बार जागरूक व्यक्तियों द्वारा शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में अतिक्रमण चलता ही रहता है वहीं सुरक्षा विभाग भूमि या संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लापरवाह दिखता है, जिससे आरोप और मजबूत हो जाते हैं संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के परिसर व आसपास की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की समस्या सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से गहराती जा रही है, और शिकायतों के बावजूद कोइ ठोस प्रशासनिक निर्णय नहीं लिया जा रहा है जिससे लगातार अवैध कब्जा धारी का कब्जा मकड़ी की जाल की तरह फैलता जा रहा ।

Express MPCG