@ दिपक विश्वकर्मा
मनेन्द्रगढ़। जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत खोंगापानी स्थित पोस्ट ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक दीपेश सैनी ने बताया की 24 जनवरी 2023 को प्रार्थी बी. आर. फुलेकर पिता स्व. एम. आर. फुलेकर
उम्र 58 वर्ष निवासी उप डाकघर वेस्ट झगराखाण्ड कॉलरी खोंगापानी थाना झगराखाण्ड आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि उप डाक घर वेस्ट झगराखाण्ड कॉलरी में 23 जनवरी 2023 को शाम करीब 5 बजे काम निपटाकर ऑफिस का ताला बंद कर अपने घर चला गया था। 24 जनवरी 2023 की सुबह 10.00 बजे डाकघर खोल कर अंदर गया तो देखा की पीछे के दरवाजे की सिटकनी टूटी हुई थी। कोई अज्ञात चोर द्वारा
सिटकनी तोड कर अंदर प्रवेश कर डाक ऑफिस का यूनिलाईन यूपीएस 2 केबी, 06 नग बैटरी और एक पानी का थर्मस चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर
अपराध क्रमांक 12/2023 धारा 457,380 भादवि कायम कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी
गई। पुलिस अधीक्षक एमसीबी टी. आर. कोशिमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया तथा एस.डी.ओ.पी. मनेन्द्रगढ राकेश कुर्रे के निर्देश पर निरीक्षक दीपेश सैनी ने जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान
संदेही अंकित यादव उर्फ भोला पिता कन्हैया यादव उम्र 18 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ, दीपक कुमार सिंह पिता विजय कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ, सुमित सिंह गोड उर्फ मनडोले पिता बलराम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मौहारपारा मनेन्द्रगढ, चंद्रशेखर यादव उर्फ कल्लू पिता स्व. मेवालाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी खेडिया टाकिज के पास मनेन्द्रगढ, एवं करन सिंह पिता सेवक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त संदेहियों द्वारा चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी, चौकी प्रभारी खोंगापानी कमलेश पाण्डेय, प्र.आर0.चंद्रप्रसाद रत्नाकर, प्र.आर. अजय पोया, आरक्षक साधारण सिंह, नीरज पढियार, दीपनारायण तिवारी, भुपेन्द्र यादव, अमित जैन, समीर
राय, साईबर सेल से पुष्कल सिन्हा, प्रिन्स राय की सराहनीय भूमिका रही।
