यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
जगदलपुर। ग्रामीण अंचलों में डाक सेवा प्रदान करने वाले ग्रामीण डाक सेवक संघ एवं रेल डाक सेवा पेंशनर्स एशोसिएशन का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन अभिनंदन पार्क जगदलपुर में 12 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। जिसमे बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से डाक कर्मचारी व पेंशनर्स उपस्थित रहे। पिछले कार्यकाल के लेखा जोखा को अधिवेशन में प्रस्तुत किया गया एवं परिमंडल सचिव नारायण चौधरी एवं केपी पानीग्राही उपाध्यक्ष केंद्रीय कार्यकारणी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नए संगठन का विस्तार किया गया जिसमे संरक्षक के रूप में अरुण त्रिपाठी, गंगासिंह ठाकुर, प्रेमलाल जैन, मदन आचार्य एवं अध्यक्ष पद पर अनिल दीवान कोंडागांव, कार्यकारी अध्यक्ष ललित पाणिग्राही, संभागीय सचिव खगपति सेठिया, कोषाध्यक्ष धनोराम नाग, उपाध्यक्ष नईम खान, सहायक सचिव के सरकार, रजलाल सहारे, अशोक कश्यप, दिनेश जैन, समय लाल पटेल, संगठन सचिव एम पुरुषोत्तम, प्रेमसिंह ठाकुर, राजेश द्विवेदी, केदार ठाकुर, सरस्वती नायर इसी प्रकार मीडिया प्रभारी के लिए डिकेश मिर्झा कोंडागांव को नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय डाक एवं रेल डाक सेवा पेंशनर्स एशोसिएशन का भी नई कार्यकारिणी का गहन किया गया जिसमें अध्यक्ष जेसी दास, कार्यकारी अध्यक्ष कमल साहू, शम्भू नाग राणा, अजय करायत, उपाध्यक्ष उत्तम कुमार घोष संभागीय सचिव के इन राम, सहायक सचिव मचाशंकर, जीआर मरसकोले, पीएल रजक, कोषाध्यक्ष उमेश चन्द्र आचार्य, सहायक कोषाध्यक्ष एचएस विश्वकर्मा, संगठन सचिव डीएन जैन, ए आर मुखर्जी, एस के देवांगन अंकेक्षक एचटी पाल को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार पोस्टमेन एमटीएस में संभागीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का0 जयराम बघेल, उपाध्यक्ष रूपेंद्र बघेल, रवि मौर्य, सचिव हुलासराम साहू, दौलत कुमार सिन्हा, सहायक माँझीराम मरापी, दीपक चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, चंदर मल ठाकुर, धर्मेंद्र शुक्ला, सरिता नाग, अभिजीत गुप्ता, अम्बेडकर सिंह, रवि मौर्य, अंकेक्षक यू के महतो को नियुक्त किया गया इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। संचालन कर रहे श्री जेसी दास एवं पूर्व सचिव गंगासिंह ठाकुर ने कहा हमे अपने हक अधिकार के लिए संगठन को मजबूत करना है ग्रामीण डाक सेवक संघ ही देश मे एक संगठन है जिसके संघर्ष के बदौलत आज ग्रामीण डाक सेवको की स्थिति सम्मानजनक है। कार्यक्रम में पूरे संभाग से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण डाक सेवक पोस्टमेन एमटीएस व पेंशनर्स उपस्थित हुए।
