*जनक नगर बस्ती तैयारी में “जन सहयोग संस्था” का सहयोग*,,,,,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । सुप्रसिद्ध समाज सेवी संस्था “जन सहयोग ” द्वारा आज रविवार 12 अक्टूबर को प्रातः काल संघ शताब्दी वर्ष, जनक नगर बस्ती तैयारी में सहयोग देते हुए श्री देवभूमि राजा पारा वार्ड कोमलदेव अस्पताल के सामने स्वच्छता अभियान एवं सेवा कार्य किया गया ,जिसमें जन- सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा संजय कुंजाम ,धर्मेंद्र देव, शैलेन्द्र देहारी, देवेंद्र ध्रुव आदि साथियों का
बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
स्वच्छता अभियान में कोमल देव अस्पताल परिसर से कई ट्राली कचरा इकट्ठा कर पूर्व निर्धारित स्थान में इसका निष्पादन किया गया। सभी लोगों तथा सभी संस्थाओं को सहयोग देने वाली “जन सहयोग संस्था ” के इस कार्य की सबने प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा इस वर्ष का विजयदशमी कार्यक्रम उत्सव 14 अक्टूबर को संध्याकाल 5:00 बजे देवभूमि राजा पारा स्थित श्रीराम जानकी मैदान में मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष श्री देवेंद्र जैन होंगे।

Express MPCG