ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय, वैकल्पिक बायपास सड़क में 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार का हुआ भ्रष्टाचार– सुशील मौर्य भ्रष्टाचार को छुपाने बाहरी वाहनों का परिचालन बंद कर जनता को कर रही भाजपा सरकार गुमराह …

चंद्रहास वैष्णव

आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संबोधित किया गया.. शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी और भ्रष्टाचार अब एक दूसरे के पर्याय बन चुके है,वैकल्पिक बायपास आनंद ढाबा के सामने ज्योति नर्सरी, हाटकचोरा, करकापाल से हाटकचोरा तक बनी सड़क में 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार का जमकर भ्रष्टाचार किया गया है…
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार को छुपाने बाहरी वाहनों का परिचालन बंद जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है महज चार महीने पूर्व बनी इस सड़क पर अब गड्ढे बनना प्रारंभ हो चुका है और इस वैकल्पिक बायपास के नाम पर पूरे 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार का जमकर भ्रष्टाचार किया गया है वैकल्पिक बायपास के नाम पर बनी इस सड़क की स्वीकृति कांग्रेस सरकार में की गई थी और भाजपा सरकार में द्वारा इस सड़क निर्माण में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया है पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो की मिलीभगत और भाजपा नेताओं के साठगांठ के चलते भ्रष्टाचार का लम्बा बंदरबांट किया गया है…

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा पूर्व में साढ़े तीन मीटर की सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन होता था परंतु पूरे 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार की लागत से बनी इस सड़क में भारी वाहन नहीं चल पा रहा है इसका जवाब भाजपा के मंत्री, सांसद और स्थानीय विधायक को सार्वजनिक रूप से देना चाहिए …!

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,गौरनाथ नाग,रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,कोमल सेना,पार्षद सूर्यापानी,सुशीला बघेल,जस्टिन भवानी, लोकेश चौधरी,निकेतराज झा,अनुराग महतो,एस नीला,उस्मान रजा आदि मौजूद रहे..

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!