@ दीपक विश्वकर्मा
भारत के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आव्हान पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा ग्राम पंचायत हर्रवाह पहुंची.यात्रा का स्वागत ग्रामीणों ने बड़े ही हर्षोल्लास बैन्ड बाजा के साथ नृत्य कर जूलूस निकालकर कलश अगुवाई मे स्वागत किया गया विकास यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह द्वारा महात्मा गांधी,मां सरस्वती जी,के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलित कर कन्या पूजन करने के पश्चात ग्रामीण स्टेडियम निर्माण लागत राशि 99.00 लाख,का लोकार्पण,एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन लागत राशि 2 करोड़ 25 लाख,यात्री प्रतीक्षालय लागत राशि 3.00 लाख,रंग मंच निर्माण 3.00 लाख का भूमिपूजन किया गया .मंचीय कार्यक्रम मे विधायक अपने उद्बोधन में कहा की देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विराजमान है तथा सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है कार्यक्रम में मौजूद बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा की हमारी सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जैसे आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,निशक्त जनों को पेंशन,मेधावी छात्रों का सम्मान,लाडली बहना योजना,भू अधिकार पत्र,प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड,संबल काड,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,सहित सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ पात्र हितग्राहियों को वितरण किया गया इसी प्रकार से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मद्देनजर रखते हुए यात्रा निकाली गई है विधायक शिवनारायण सिंह ने कहां की मध्यप्रदेश में बैठी हमारी सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अभी तक बैगा समाज के महिलाओं को ₹1000 प्रति माह मिलता है अब आने वाली महिला दिवस के अवसर पर सभी समाज कि मेरी माताओं बहनों को ₹1000 प्रति माह के हिसाब से मिलेगा.हमारी यह विकास यात्रा गांव गांव तक जाएगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की पताका फहराएगी.इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह जी,वरिष्ठ नेता भूरा महाराज, चंदिया मंडलअध्यक्ष पंकज तिवारी,जिला महामंत्री अर्जुन सिंह,पूर्व मंडलअध्यक्ष संग्राम सिंह, पुष्पेन्द्र सोनी,अनिल सोनी,अजीत सोनी, सरपंच सोनू गुप्ता,कमलेश गुप्ता,सौरभ मिश्रा,कौशल,रामाधार सिंह,सचिव डां के,एल,बघेल,रवि गौतम,ओमप्रकाश सोनी,कैलाश गुप्ता,तहसीलदार,पटवारी,कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गण हजारों की संख्या मे ग्रामीण जन मौजूद रहे.।
