भरत भारद्वाज
फरसगांव – शासकीय कन्या आदर्श आवसीय महाविद्यालय कोंडागांव की बीएससी कि छात्रा कु. प्रियंका कुलदीप का चयन छत्तीसग़ढ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कब्बडी(महिला) प्रतियोगिता के लिए हुआ है. प्रियंका उत्तर बस्तर सेक्टर कि टीम का प्रतिनिधित्व करेगी यह चयन हाल ही में शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर में आयोजित सेक्टर स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया हैं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 6से 7 अक्टुबर 2025 तक शासकीय दुधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय , रायपुर में होगा जिसमें कुल 11 सेक्टरो कि टीम भाग लेगी।
विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी-
प्रतियोगिता पूर्व खिलाडियों को विशेष प्रशिक्षण हेतु 4 से 5 अक्टुबर तक शासकीय इंदु केवट कन्या महाविद्यालय कांकेर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी सुनील देव जोशी ने बताया कि प्राचार्य डा. तिलक चंद देवांगन के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में सभी खेलो का अभ्यास छात्राओं को कराया जाता हैं । इसी का परिश्रम का परिणाम है कि छात्राएं राज्य एवं राष्टीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
