*स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ द्वारा वृक्षारोपण एवं महापुरुषों को श्रद्धांजलि*।

सचिन सिंह राजपूत*

दमोह, 15 अगस्त:
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ, जिला शाखा दमोह द्वारा जबलपुर नाका स्थित संघ जिला कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक श्री राकेश हजारी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ट्रेजरी ऑफिसर श्री अभिषेक हजारी एवं मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री के.आर. पांडेय उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत संघ के जिला अध्यक्ष श्री बबलू ठाकुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बी.एम. दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन भी श्री बबलू ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी एवं वन विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्यजन:
सत्यनारायण मिश्रा, प्रेम सिंह ठाकुर, गोपाल अग्रवाल, राम सिंह ठाकुर, भागवत पाठक, मुकेश तिवारी (जिलाउपाध्यक्ष), कीरत ठाकुर, सुरेश चौबे, रामस्वरूप आठिया, रानू यादव (कोषाध्यक्ष), वीरेंद्र जाटव, मुन्नी पटेल, रज्जू अहीरवाल, असगर खान, जवाहर रैकवार, वाहिद खान, जागेश्वर तिवारी, बैजनाथ साहू, शारदा रैकवार, मुलायम रैकवार, अनंतराम, सुनील रैकवार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का अवसर बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक चेतना के संदेश को भी जनमानस तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

Express MPCG