यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया व प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन का नियुक्ति पश्चात् आज प्रथम कांकेर आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अगुवाई में आतिशबाजी व फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यशवंत जैन ने कहा कि पार्टी ने मुझको जो जिम्मेदारी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। मैं पिछले कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ कर विभिन्न दायित्वों पे काम कर रहा हूं । पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे अच्छे से पूरा करने का प्रयास किया हूं। छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर पहले छात्र राजनीति व बाद में भाजपा का सदस्य बनकर सार्वजनिक जीवन की राजनीति करता रहा हूं। मै कार्यकर्ताओं और पार्टी को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस पर ईमानदारी से कार्य करूंगा।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि पहले मैं पार्टी में दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुका हूं। इस बार पार्टी ने प्रदेश में नई जिम्मेदारी दी है जिस पर पहले की तरह पूरी उर्जा व लगन से कार्य करने का प्रयास करते पार्टी की विचारधारा को नये लोगों तक पहूंचाने का कार्य करूंगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि इस बार प्रदेश भाजपा की टीम में कांकेर लोकसभा से चार लोगों को उच्च पदों पर जगह मिली है। ये हमारे कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है की पार्टी ने जिले से विभिन्न दायित्वों के लिए हमारे कार्यकर्ताओं का चुनाव किया है। पार्टी में ईमानदारी से कार्य करते रहने की आवश्यकता है पार्टी स्वंय कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन कर पद पर बिठाती है।
प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त टेकेश्वर जैन ने कहा कि मैंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते विभिन्न दायित्वों को पूरा किया है । अभी प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने से पहले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के दायित्व पर कार्य कर रहा था। पार्टी मुझे जो दायित्व देगी उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगा।
कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को नये दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है ।
इस अवसर पर छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल शोरी, हलधर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल राठौर, राजीव लोचन सिंह, हीरा मरकाम, अनूप सिंह राठौर, रत्नेश सिंह, दिनेश रजक, पीयूष कश्यप, डिगेश खापर्डे, कमलेश उसेंडी, ईश्वर कावड़े, अशोक वलेचा, रवि तिवारी, अरविंद जैन, राजीव श्रीवास, राजेन्द्र गौर, छत्रपताप दुग्गा, संजय सिन्हा, उत्तम जैन, गिरधर यादव, जागेश्वरी भास्कर, नारायण पोटाई , मनोज ध्रुव, विजय लखवानी, नरोत्तम चौहान, राकेश शर्मा, नीलू तिवारी, धनेंद्र ठाकुर, पीयूष वलेचा, आकाश सोनी, गिरधारी नरेटी, दीपक खटवानी , ईश्वर सिन्हा, ईश्वर नाग, संकेत नशीने, अरविंद जैन, तनुज ठाकुर, सपन श्रीवास्तव, हितेंद्र खटवानी, आकाश अंभोरे, टिकेंद्र ठाकुर, प्रदीप, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
