कोंडागांव: 13 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, टामेश्वर चौहान को सिटी कोतवाली की कमान

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और यह निर्णय जिला पुलिस व्यवस्था को सशक्त व कुशल बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस फेरबदल के तहत निरीक्षक सौरभ उपाध्याय को सिटी कोतवाली से स्थानांतरित कर थाना बड़ेडोंगर का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह टामेश्वर चौहान, जो अब तक रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, कोंडागांव सिटी कोतवाली की कमान संभालेंगे।

स्थानांतरित अधिकारियों की प्रमुख सूची:

सुशील पटेल – थाना माकड़ी से थाना धनोरा

विकास बघेल – रक्षित केंद्र से थाना माकड़ी

राजकुमार सोरी – थाना धनोरा से रक्षित केंद्र

भुनेश्वर नाग – थाना विश्रामपुरी से रक्षित केंद्र

विनोद नेताम – थाना बड़ेडोंगर से थाना विश्रामपुरी

राकेश राठौर – रक्षित केंद्र से थाना बयानार

रोशन कौशिक – चौकी बांसकोट से थाना उरेंदाबेड़ा

नरेश साहू – थाना बयानार से चौकी बांसकोट

गोपेन्द्र पटेल – थाना ईरागांव से रक्षित केंद्र

विकासचंद्र राय – रक्षित केंद्र से थाना ईरागांव

अखिलेश धीवर – थाना उरेंदाबेड़ा से थाना केशकाल

इस पुनर्गठन को प्रशासनिक सुचारुता व कानून व्यवस्था की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Express MPCG