*क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता: पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय कांकेर के छात्रों ने खेल में किया शानदार प्रदर्शन*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर पूरे देश में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में ५४वीं KVS क्षेत्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, कांकेर के छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करते हुए न सिर्फ विद्यालय का मान बढ़ाया, बल्कि कई ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी चयन हासिल किया।
बॉलीवाल प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं- लिशा बंजारे,आरुषि सिंह एवं वेदिता मरापी का चयन हुआ | तवा-फेंक प्रतियोगिता (एथेलेटिक) में छात्रा पूर्वा साहू, शतरंज में छात्र शौर्य तिवारी, बॉक्सिंग में रुद्राक्ष चौबे का चयन हुआ| कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों ने इन तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर कई खेलों में दमदार प्रदर्शन किया है।
चुनिंदा छात्र–छात्राओं को राष्ट्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजू गोस्वामी एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें आगे की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

Express MPCG