11 महीने की बच्ची को करैत ने काटा,97 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद चिकित्सकों ने दिया नया जीवनदान

चंद्रहास वैष्णव

जगदलपुर, बीजापुर जिले के मद्देड तोयनार में रहने वाले अनिल उरसा की 11 माह की बच्ची को सोने के दौरान एक करैत साँप ने काट लिया,जिसके बाद परिजनों द्वारा बिना देर किए बच्ची को बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया।जहाँ से बच्ची को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया।मेकाज के डॉक्टरों की टीम ने 4 दिनों तक कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को नया जीवनदान दिया।

मामले की जानकारी देते हुए मेकाज के अधीक्षक व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुरूप साहू ने बताया कि 17 जून को बीजापुर जिले के मद्देड तोयनार निवासी अनिल उरसा ने अपनी 11 माह की बच्ची अल्पना को गंभीर अवस्था में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया,परिजनों ने बताया कि 16 जून की रात बच्ची परिवार के साथ सो रही था कि अचानक से एक करैत साँप ने बच्ची को काट लिया,बच्ची की आवाज को सुन परिजनों ने साँप को देखा जिसके बाद बच्ची को तत्काल ही बीजापुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को बेहतर उपचार के लिए 17 जून को मेकाज रेफर किया गया।बेहोशी की हालत में बच्ची को तत्काल वेंटिलेटर में रखा गया।शिशु वार्ड के चिकित्सकों से लेकर स्टाफ नर्स ने 24 घंटे बच्ची को निगरानी में रखा लगातार 97 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया और बच्ची की जान बचाई गई।इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुरूप साहू के साथ ही डॉक्टर डी आर मंडावी, डॉक्टर तुषार, डॉक्टर उदित यादव, डॉक्टर सायली, डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर दिवाकर, डॉक्टर पवन, डॉक्टर अपूर्व के अलावा स्टाफ नर्स आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,

लोगों से डॉक्टरों की अपील
सर्पदंश में ना करे लापरवाही,अगर किसी भी क्षेत्र में अगर कोई सर्पदंश का शिकार होता है तो उसे आसपास के पीएचसी, सीएचसी के अलावा स्वास्थ्य केंद्र या फिर नजदीकी किसी अस्पताल में उपचार कराया जाए।

Express MPCG