यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर यादव समाज द्वारा आज जिला कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपकर मांग कि गई कि जिला इटावा दादरपुर गांव मे जो यादव समाज के संत के साथ जो घटना घटी उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो और एसी घटना कि पुनर्वित्त दुबारा न हो।
यादव समाज के गिरधर यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश जिला इटावा दादरपुर गांव में कथावाचक संत मुकुट मणि यादव व उनके साथी सहित संत यादवों के ऊपर पप्पू पाठक द्वारा अपनी पत्नी का मल मुत्र का छिड़काव किया गया, उसकी चोटी काट कर उसे मुंडन कराया गया और नाक रगड़ वाया गया इस तरह के अमानवीय कृत्य व्यवहार को यादव समाज तो क्या किसी भी समाज के व्दारा इस तरह के अमानवीय कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ये लोग अपने आप को उच्च समाज का कहकर ये कथा वाचन हमारा कार्य है यह कहकर अपने समाज को बदनाम करने पर तुले हुए है ऐसी घटनाओं को एक सभ्य समाज कभी भी स्वीकार नही करेगा हम इसकी घोर निंदा करते है और आज कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपकर और थाने में उसकी प्रतिलिपि देकर मांग करते है कि ऐसे समाज के कुकृत्य करने वालो के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि जाये।
यादव समाज के अन्य उपस्थित पदाधिकारी व समाज जनों ने भी इस कृत्य कि घोर निंदा करते हुए ऐसे लोगो पर कड़ी कार्यवाही कि मांग कि है प्रमुख रूप से इस अवसर पर गिरधर यादव , धनेश यादव, हेमन्त यादव, योगेश यादव, तीजू यादव, कमल यादव, देवेश यादव , दीपक यादव, संजय यादव, राकेश यादव, विजय यादव, श्रवण यादव, प्रदीप यादव व अन्य समाज जन उपस्थित थे।
