
भरत भारद्वाज
फरसगांव – क्षेत्र के ग्राम आलोर में स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र और बड़ेडोंगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य केंद्र का फरसगांव एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया दिए । निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी आयुष्मान मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, आरएचओ, एएनएम एवं स्टाफ उपस्थित मिले थे । एसडीएम ने प्रसव कक्ष, दवाई वितरण कक्ष ,स्टोर रूम, ओपीडी आईपीडी एवं भर्ती मरीजों निरीक्षण भी किए। स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की जानकारी लेकर उन्हें 3 दिन तक अस्पताल में ही उचित देखरेख करने निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
साथ ही बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुई मौसमी बीमारियों के लिए पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक रखने एवं स्नेक बाइट केस आने पर एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया।
