भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस

भारतीय जनता पार्टी ने मंडल भानुप्रतापपुर के नई कार्यकारिणी का घोषणा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष भाजपा महेश जैन ने कर दिया है, ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान ही नए जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की थी परंतु पुराने कार्यकारणी के आधार पर ही मंडल भाजपा का संचालन हो रहा था चार महीने बाद प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे की नई कार्यकारिणी में ऊर्जावान चेहरों को जगह दी है, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी रहे राजीव श्रीवास और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हवलदार और अनूसूचित जनजाति मोर्चा में मंडल महामंत्री रहे गिरधारी नरेटी को भाजपा मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा है जिला प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान को स्थान दिया गया है वहीं चैतूराम आंचला,सरिता जोशी,ढलान सिंह राणा और योगेश सोनवानी उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करेंगे मंडल मंत्री के दायित्व में जितेंद्र पांडे अनिता रावटे सुमित्रा साहू कौशल्या उइके रहेंगे कोषाध्यक्ष जीवरखान सलाम कार्यालय प्रभारी राजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी के रूप में संतोष बाजपेई को ज़िम्मेदारी मिली है ।

