@ दीपक विश्वकर्मा
मोर आवास मोर अधिकार के तहत आवास योजना से वंचितों के साथ भरतपुर विधानसभा के केलहारी मे एस डी एम कार्यालय का घेराव 20 फरवरी को भाजपा द्वारा किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी भरतपुर विधान सभा कोर ग्रुप की बैठक चिरिमिरी भाजपा कार्यालय मे दूसरे सत्र की बैठक मे आयोजित मोर आवास मोर आंदोलन के संभागीय प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया, सह प्रभारी व भरतपुर विधान सभा के प्रभारी रितेश गुप्ता, संगठन प्रभारी श्रीमती उधेश्वरी पैकरा , पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंग सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी उपस्थित थे बैठक मे जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी जी के द्वारा एकात्म व मानव वाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर पर प्रकाश डाला साथ ही पार्टी द्वारा समर्पण की राशि के विषय मे भी जानकारी दी गई। जिसमे साधारण कार्यकर्ताओ का अंश दान की राशि ऐप्प के माध्यम से आन लाइन पांच रुपए से लेकर 2000 रुपए चेक के द्वारा समर्पण की राशि देने पर विचार किया गया, साथ ही कोर कमेटी मे भरतपुर विधानसभा के प्रभारी व मोर आवास, मोर अधिकार के सह संयोजक रितेश गुप्ता ने संगठन की आगामी योजना की जानकारी दी। वंही संभागीय प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया ने भी जिलास्तर पर मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की मंडलवार जानकारी लिया गया जिसमे आगामी 19 फरवरी को मोर आवास मोर अधिकार के हितग्राहियो व पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा भरतपुर विधानसभा से पदयात्रा प्रारम्भ कर 20 फ़रवरी को केलहारी मे अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाना है। उक्त बैठक मे जिला के वीरेंद्र राणा, रामलखन सिंग,दुर्गा शंकर मिश्रा, जनार्दन साहू, जमुना पाण्डेय, दीर्घपाल सिंह, संजय सिंग, मुकेश जायसवाल, रबिशंकर , श्रीमती राजकुमारी बैगा, अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंग,उजीत नारायण सिंग, पिछड़ावर्ग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र राय , नगरपंचायत की अध्यक्षा श्रीमती सरोज यादव , मनोज केशरवानी , मंडल अध्यक्ष राजाराम दास, पवन शुक्ला, धनेश यादव, परमानंद यादव,ईश्वर राजवाड़े, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
