जिलास्तर पर सभी 33 जिलों में वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी ,सहायक शिक्षकों का हड़ताल का बदला स्वरूप, जिले से बाहर के सहायक शिक्षक अब जायेंगे स्कूल

योगेन्द्र सिंह बैस ✍️

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक , समग्र शिक्षक फेडरेशन के रायपुर में प्रांतीय एकदिवसीय प्रदर्शन,जिसमे नया धरना स्थल तूता रायपुर में प्रदेश भर के सहायक शिक्षक शामिल हुए तथा निर्णय लिया गया कि आंदोलन के स्वरूप को बदलते हुए पर हर एक दिन जिलास्तर पर सभी जिलों में वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी

प्रदेश भर से रायपुर आए सहायक शिक्षकों ने 11फरवरी को सीएम हाउस घेराव करने निकले जिसे पुलिस ने रास्ते पर ही रोक दिया । ज्ञापन सौंपने अधिकारियो के आग्रह को ठुकराते हुए उन्होंने कहा कि कई ज्ञापन पूर्व में सोपा गया ,हुआ कुछ नही ।

अब इनका आंदोलन का स्वरूप बदल गया है जिसमे जिले में तिथिवार आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है ।

11 फरवरी 2023 को तुता घरना स्थल पर लिए गए प्रांतीय निर्णय अनुसार 12 फरवरी 2023 से धरना प्रदर्शन का स्वरूप को जिला स्तर पर विस्तार करते हुए वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा व दिए जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें जिला स्तर पर 33 जिला एक – एक दिन अपने जिले में संपूर्ण क्षमता के साथ आंदोलन करेंगे क्षेत्रीय प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे बाकी जिले के संगठन के सभी सोमवार अपनी शालाओं में उपस्थिति देंगे एवं अपनी बाहों पर काली पट्टी लगाकर शैक्षणिक कार्य करेंगे ।

जिला स्तरीय प्रदर्शन हेतु निम्न पद क्रम पर आंदोलन किया जाना है ।

जिलेवार वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा की सूची

रायपुर 12/02/2023

धमतरी 13/02/2023

महासमुंद 14/02/2023

दुर्ग 15/02/2023

राजनांदगांव16/03/2023

कबीरधाम 17/02/2023

बिलासपुर 19/02/2023

जांजगीर चांपा 20/02/2023

कोरबा 21/02/2023

रायगढ़ 22/02/2023

जशपुर 23/02/2023

अंबिकापुर 24/02/2023

बैकुंठपुर 25/02/2023

जगदलपुर 26/02/2023

दंतेवाड़ा 27/02/2023

कांकेर 28/02/2023

बीजापुर 01/03/2023

बलोदाबाजार 02/03/2023

गरियाबंद 03/ 03/2023

बालोद 04/03/2023

बेमेतरा 05/03/2023

सुकमा 06/03/2023

कोंडागांव 07/03/2023

मुंगेली 10/03/2023

सूरजपुर 11/03/2023

बलरामपुर 12/03/2023

नारायणपुर 13/03 /2023

गोरेला – मरवाही14/03/2023

कोरिया 15/03/2023

खैरागढ़ छुईखदान गंडई 16/03/2023

मोहला मानपुर 17/03/2023

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 18/03/2023

Express MPCG