*जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने गुण्डरदेही ब्लॉक के गोडेला आश्रित ग्राम पंचायत खुर्सीपार में स्वास्थ्य समस्या को लेकर कलेक्टर से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन*

विनोद जैन

बालोद । बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम गोडेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार में गांव के 50 ग्रामीण गंदा पानी पीने से पीलिया से ग्रसित हो गए। गांव में पीलिया के मामले चार दिन पहले आए थे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाया और मरीजों की खून की जांच की। वहीं एक मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोडेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार में गंदा पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। वहीं शहर में भी कई वार्डों की नालियों में गंदगी है और गंदी नालियों के बीच से घरों की पाइपलाइन गुजरी हुई हैं। ऐसे में जहां-जहां पाइपलाइन में लीकेज है, उन्हें ठीक किया जाए।
बीते साल डायरिया ने बरपाया था।
बीते साल भी जिले के कई गांवों में गंदे पानी की वजह से डायरिया फैला था। ऐसे में जिन गांवों में पानी टंकी से पानी की सप्लाई हो रही है। वहां अगर पाइपलाइन में टूट-फूट है तो उसे ठीक करवाया जाए बरसात के सीजन में पाइपलाइन में गंदे पानी के रिसाव से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो सकती है। जिला पंचायत सदस्य चंद्राकर ने कलेक्टर को अवगत कराया कि खुर्सीपार के पानी टंकी को ग्राम खुरसुनी स्थित प्रमुख ओवर हेड मल्टी विलेज टैंक से जोड़ दिया जाय तो गांव में पेयजल की समस्या दूर हो सकती है।

Express MPCG