कोंडागांव__
फागू यादव, 
कोण्डागांव/नारायणपुर: मर्दापाल मंडल में आज देशभक्ति और एकता के संदेश से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कोण्डागांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी ने विशेष रूप से शामिल होकर आमजन का उत्साहवर्धन किया।
इस यात्रा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार कोर्राम, एवं मर्दापाल की सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया।
‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारों से पूरा मर्दापाल गूंज उठा। उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय सेना की वीरता और शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि सेना द्वारा देश की रक्षा में दिए गए योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।
इस तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशप्रेम का संदेश देते हुए युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
