लोकमाता मालवा की महारानी अहिल्या बाई होलकर के 300 वी जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया

विनोद जैन

बालोद । लोकमाता मालवा की महारानी अहिल्या बाई होलकर के 300 वी जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में मुख्यरूप से कांकेर सांसद भोजराज नाग मुख्यवक्ता धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख विशेषरूप से उपस्थित रहे

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने लोकहित में अनेक मूलभूत सुविधा के कार्य किये उनके अदम्य साहस और वीरता की गाथा आज भी मालवा क्षेत्र में याद कर उनकी पूजा की जाती है भारतीय संस्कृति को सहेजने वाली धर्मपरायण महिला अहिल्या बाई होलकर को मालवा सहित मध्यक्षेत्र में माता स्वरूप माना जाता है उन्हें क्षेत्र में लोकमाता का दर्जा प्राप्त है तथा उनकी अनेक मंदिर बनवाये तथा उनकी मूर्ति स्थापित है जिसकी पूजा वहां की जनता करती है आयोजन कार्यशाला की मुख्यवक्ता रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में लोकमाता के जीवन पर विस्तार से बताया कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान मराठा शासिका थीं, जिन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया वे एक कुशल शासक, कुशल प्रशासक और एक परोपकारी के रूप में जानी जाती हैं अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौडी गांव में हुआ था, और उनका निधन 13 अगस्त 1795 को इंदौर में हुआ वे अपने शासनकाल में मालवा क्षेत्र में हजारों कुएं तालाब और बावड़ी बनवाये और जल संचय का कार्य किया उन्होंने मुगलों के द्वारा तोड़े गए अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और नए मंदिर भी बनवाये वहीं नारी शिक्षा और किसानों की आय बढ़ाने जैसे अनेक लोकहित के कार्य उन्होंने किये
अहिल्याबाई का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम मनकोजी शिंदे था, जो अपने गांव के पाटिल थे. 12 वर्ष की उम्र में उनका विवाह मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव से हुआ पति की मृत्यु के बाद, अहिल्याबाई विधवा हो गईं और उन्होंने अपने राज्य की देखभाल करना शुरू किया पर दुर्भाग्य है कि ऐसी भारतीय वीरांगना को इतिहास से मिटाने का कुष्कृत कार्य यहां के इतिहासकारों ने किया है जो निंदनीय है
कार्यशाला आयोजन में विशेषरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू वरिष्ठ नेता यशवंत जैन पवन साहू कृष्णकांत पवार यज्ञदत्त शर्मा राकेश छोटू यादव देवेन्द्र जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष तोमन साहू पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी अभिषेक शुक्ला त्रिलोकी साहू दीपा साहू नरेश यदु ठाकुर राम चंद्राकर सहित मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Express MPCG