विनोद जैन
बालोद – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी एवं बतमीजी के खिलाफ बालोद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि भारत में सामाजिक न्याय आकर रहेगा और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं। इससे प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेसी राजीव भवन से घड़ी चौक तक नारे बजी करते विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे ने कहा कि बिहार की जद(यू)-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है।
छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार में शिक्षा न्याय संवाद में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने गए थे। बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया। आदित्य दुबे ने कहा कि इस प्रकार से कार्यक्रम को रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है। लाकड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के पीछे युवाओं की शक्ति है। इस प्रकार की एफआईआर से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आज के इस कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस से वैभव शर्मा विधान सभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, फैल अली उपाध्यक्ष शहर युवा कांग्रेस, देवराज ध्रुव, राम गावड़े, अशद अली, दुर्गेश नेताम, मनोज नेताम, सन्नी नेताम, लोकेश बघेल, राहुल ठाकुर, विक्की साहू, बलराम गावड़े, निखिल रगड़े, नजीर अल्ली, आकाश रोहित यादव, कामेश यादव, श्रीवास्तव, अरफान खान,रोशन, असद अली, देव ध्रुव, मनोज मंडावी सुनील मंडावी रेहान खान सभी युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।।
