ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा _भारतीय सेना जिन्दबाद के जयकारों से गूंज उठा नगर


भरत भारद्वाज

फरसगांव :- नगर वासियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल कर तीनों सेनाओं के पराक्रम और शौर्य पर गर्व किया। कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर वहां आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर भारत का लोहा दुनिया में मनाया है। कहा कि जब भी किसी ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखा है, तो सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 17 मई शनिवार को नगर पंचायत के आह्वान पर नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदो, नगरवासियो, निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवा व अन्य संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली जो नगर पंचायत परिसर से होकर बस स्टेण्ड, गांधी चौक होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेनाओं के वीरता और पराक्रम के जमकर नारे लगाए।

नपं अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व ने सेनाओं को खुली छूट दे रखी है। कहा कि भारत सेना ने पाकिस्तान के घर में घुस कर पहलगाम आतंकवादी घटना का बदला लिया है। कहा कि पाकिस्तान ने जब भी इस तरह की कायराना हरकत करने की कोशिश की है, उसे मुंह की खानी पड़ी है।वहीं वरिष्ठ नागरिक प्रवीर सिंह बदेशा ने कहा कि तीनों सेनाओ के शौर्य और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। कहा कि सरकार देश की सीमाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, नायब तहसीलदार निधि नेताम, पार्षद राजकुमारी नेताम, संगीता राव , रीता गौतम, विनोद पांडे, जनक नेताम, भागेश्वर नेताम, सुकालू मरकाम, प्रवीर सिंह बदेशा, दिपेन्द्र माशीह, प्रवीण राव, गणेश दुग्गा, गणेश जायसवाल, मुकेश कुमार पांडे , संदीप साहू , राजेश साहू, भूतपूर्व सैनिक रिकेश कुंवर, अवनेश दादौरिया, अब्दुल लतीफ मेमन, सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Express MPCG