योगेंद्र सिंह बैस
*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जगदलपुर में कोर कमेटी की बैठक उपरांत नारायणपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि देने नारायणपुर पहुंचे*
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सभा को संबोधित करने के बाद नड्ड़ा नारायणपुर रवाना हुए वहां उन्होंने नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की कल देर रात नक्सलियों ने घर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी उनके पैतृक निवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पदाधिकारी मौजूद रहे।

