दीपक विश्वकर्मा
Express जिला संगोष्ठी मे आम जन सहित् छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व केंद्रीय केबिनेट का प्राप्त होगा मार्गदर्शन
एक राष्ट्र एक चुनाव” लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। जिस विषय को लेकर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन 16 मई 2025, शुक्रवार , समय -सायं 3 बजे चिरमिरी स्थित तानसेन भवन मे सम्पन्न होगा जिसमें स्थानीय विधायक छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जैसवाल ,पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर -सोनहत विधान सभा के विधायक रेणुका सिंह प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा आम जनो सहित जिलाध्यक्षा चम्पादेवी पावले का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
उक्त जिला स्तरीय संगोष्ठी मे जिला मे निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा के जिलापदाधिकारी , प्रकोष्ठो के जिला संयोजक एवं सह संयोजक, सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, समस्त पंचायत व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधिगण,वन नेशन वन इलेक्शन के संयोजक एवं समस्त प्रभारीगण आमंत्रित है।
