ग्रामींण के घर में घुसा तेंदुआ,चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम टंहकापार का मामला* *वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद*

दिनेश साहू

चारामा वन परिक्षेत्र के उप परिक्षेत्र हल्बा वन परिसर के अन्तर्गत ग्राम टंहकापार में 14 मई बुधवार की सुबह एक ग्रामीण के घर पर तेंदुआ घुस गया है । जंगली जानचरों की चहलकदमी अब जंगलों के बाद रहवासी क्षेत्रों में भी बढ़ गई हैं । गांव में तेंदुआ आने की खबर फैलने के बाद ग्रामीण बेहद दहशत में है । तेंदुए ने गांव के एक ग्रामीण प्रद्युमन पिता जयलाल उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम टंहकापार को भी हम्लाकर घायल कर दिया है । जिसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने तत्कालिक चिकित्सा सहायता की राशि प्रदान कर उचित उपचार के लिए कांकेर के जिला अस्पताल भेज दिया है । हमले के बाद घायल हुए ग्रामीण की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है । वहीं तेंदुआ जिस ग्रामीण के घर में घुसा हुआ है । वहां पर वन विभाग की टीम के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को उस क्षेत्र से थोड़ी दूरी बनाए रखने की समझाईस दी जा रही है ताकि किसी अप्रिय घटना से ग्रामीणों को नुकसान ना पहुंचे। वन्य प्राणी तेंदुए के सुरक्षित रेस्कयू कर पकड़ने के लिए रेस्क्यू करने वाली अनुभवी टीम व आवश्यकता अनुसार ट्रंकुलाईज करने निश्चेतना टीम मौके पर पहुंच गई है । जिसके बाद संयुक्त टीम के प्रयास से तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अन्यत्र वन्य क्षेत्र में सुरक्षित पहुंचाने का प्रयास वन अम्ले के द्वारा किया जा रहा है ।

Express MPCG