*सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओ का हो रहा समाधान- अरूण कौशिक*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पालिका कांकेर द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक की उपस्थिति में आज शहर के भण्डारीपारा वार्ड में शिविर समाधान शिविर लगाया गया। समाधान शिविर में सुशासन तिहार के पहले चरण में प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए उनका समाधान किया गया। शिविर में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 8 का निराकरण किया गया व 5 अन्य विभाग से संबंधित होने के कारण समाधान हेतु उन विभागो को प्रेषित कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने बताया कि जनता की समस्या के समाधान के लिए सरकार स्वंय उनके द्वार तक पहूंच रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों से उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन मांगे गये थे और अब पुनः शिविर लगाकर आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है ।
श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार है जो लोगों के समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। हमने संवाद से समाधान कार्यक्रम चलाया है जिसके माध्यम से लोगों की समस्याएं हल हो रही है। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं के समाधान और जनसरोकार के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार । शहर वासियों की जो भी समस्या है उनका निश्चित समाधान होगा ।
शिविर में विद्युत पोल स्थानांतरण, नाली सफाई, नल जल कनेक्शन, गली में नल कनेक्शन, पीएम आवास, व्हील चेयन, उज्जवला गैस कनेक्शन, खेत संबंधित, बिजली संबंधी कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए थे जिमनें से 8 का शिविर में निराकरण किया गया ।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, सुषाभ वार्ड पार्षद विकास अंभोरे, प्रशांत यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार, वार्ड प्रभारी जगदीश साहू, कमरूददीन खान, प्रदीप यादव, संजय चौहान, वीरेन्द्र लोन्हारे, डीलेश्वर साहू, मनोहर निषाद, सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।