भरत भारद्वाज
कोंडागांव – सोमवार को ग्राम पंचायत पलोरा के सरपंच रमेश मरकाम के अगुवाई में 50 नए सदस्यो को विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने हाथों से पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए भाजपा पार्टी में हार्दिक स्वागत किया। भाजपा सरकार की रीति- नीति एवं केशकाल क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर लगातार भाजपा में प्रवेश कर रहे है ,पिछले 9 मई को 5 सदस्यों ने भाजपा ग्रहण किया था जो आज बढ़कर 50 हो गए। सबका- साथ सबका – विकास नारा के साथ आगे बढ़ते हुए भाजपा सरकार एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार में लगातार विकास कार्य तेजी से हो रहा है ।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री आकाश मेहता, केशकाल मण्डल अध्यक्ष लम्बोदर सलाम, पूर्व पार्षद नवदीप सोनी , मस्सुकोकोड़ा सरपंच सकलु मंडावी उपस्थित रहे ।
