यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनाँक 9 मई 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा महाराणा प्रताप जी की 485 वी जयंती मनाया गया
l सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया l इसके बाद महाराणा प्रताप अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए गए l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक-युवतियों को बताया कि महाराणा प्रताप, भारतीय इतिहास के ऐसे सच्चे नायक हैं जिनकी वीरता और स्वाभिमान की गाथाएं आज भी भारतीय जनमानस के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी जीवन गाथा हर भारतीय को न केवल साहस और संघर्ष का पाठ पढ़ाती हैं, बल्कि यह भी सिखाती है कि आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए हमें पूरे जोश के साथ निर्णय लेना चाहिए l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य रतिराम शोरी और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l
