ब्रेकिंग न्यूज़

धनोरा में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत आज 09 मई शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धनोरा में समाधान शिविर का आयोजन हुआ । जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा सासंद भोजराज नाग और अध्यक्षता के रूप में
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक की प्राप्त आवेदन अनुसार आज के इस समाधान शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण के आवेदनों की निराकरण एवं जानकारी दिया गया।

सांसद एवं विधायक द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजना के साथ हितग्राहियों को शासकीय पत्र एवं 2 मछली पालने वाले हितग्राहियों को 10- 10 हज़ार की मछली जाल वितरण किया गया
10 किसानों को किसान किताब।
10 हितग्राहियों को आयुषमान कार्ड।
5 गर्भवती महिलाएं को पोषण टोकरी।
18 हितग्राहियों को जॉब कार्ड।
22 किसानों को सब्जी बीज वितरण।
9 लोगों को नवीन राशन कार्ड।
5 किसानों को धान बीज वितरण किया गया

साथ ही शिविर में आए ग्रामीण जन ने भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केशकाल विधायक टेकाम प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

इस शिविर में दौरान जिला पंचायत सदस्य कपिलकांत नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जनपद सदस्य नमिता जैन , विभागीय कर्मचारी केशकाल SDM अंकित चौहान, कोंडागांव जिला पंचायत CEO अनुराग भोई, केशकाल जनपद पंचायत CEO अनुराग सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता नागरिक जन उपस्थित रहे।

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!