भरत भारद्वाज
फरसगांव – 9 मई शुक्रवार को फरसगांव नगर के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण राव के अगुवाई में वार्ड क्रमांक 07 के 5 लोगों ने भाजपा में शामिल हुए। सभी नए सदस्य केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के केशकाल स्थित निजी कार्यालय में पहुंचे। विधायक ने अपने हाथों से उन्हें फूलमाला एवं गमछा पहनाकर स्वागत भाजपा में प्रवेश कराया।
भाजपा सरकार की रीति नीति एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार से प्रभावित होकर शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 07 के
मुन्ना साहू, संतोष सिंकदार, मुकेश सिंह, विनोद नेताम और लोकनाथ इन सभी ने भाजपा में प्रवेश किए ।
