
@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव थाना क्षेत्र सुकूरपाल NH 30 पर शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बता दे इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार युवक बम्हनी निवासी सेवक कश्यप पिता बुधरु राम कश्यप उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है युवक बोर गाड़ी चलाता है। कल शाम बस्तर में अपनी गाड़ी खड़ी कर बाइक से अपने घर बम्हनी आया हुआ था आज वापस अपने काम में जा रहा था तभी सुकूरपाल के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की घटना स्थल पर ही अत्यधिक खून बहने के चलते मौत हो गई है। घटना के बाद कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच में जुट गई है वही युवक के शव को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों द्वारा इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। बता दे कोंडागांव पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर फरार वाहन की पता साजी की जा रही है।
