थाना फरसगांव पुलिस ने 5 माह से फरार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाईल किया जप्त


भरत भारद्वाज

फारसगांव – जिला कोण्डागांव के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा तस्कर की सूचना प्राप्त हो रही थी उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा 01 मई शुक्रवार को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए फरार गांजा तस्कर आरोपी दीपांकर व्यापरी पिता सुशांत व्यापारी उम्र 34 वर्ष निवासी सिगारपुरी कैम्प थाना फरसगांव को थाना फरसगांव के अपराध कमांक 165/2024 धारा 20 ख एडीपीएस एक्ट में शुक्रवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मौके पर 02 नग मोबाईल जप्त किया गया है। गांजा तरकर के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुए मामला अजमानतीय होने से आरोपी दीपांकर को गिरफ्‌तार कर माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल की जावेगी। उक्त कार्यवाही में सउनि. पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक अजरंग बघेल, दीपक हलदार, अजय मरकाम, बासु मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

आरोपी का नाम (1) दीपांकर व्यापरी पिता सुशांत व्यापारी उम्र 34 वर्ष निवासी सिगारपुरी कैम्प

जप्त संपत्ती –

(01) 02 नग मोंबाईल किमती 25,000 हजार रूपये।

Express MPCG