भरत भारद्वाज
फरसगांव :- गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष पर फरसगांव ने राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ के द्वारा रैली निकाली गई थी, जिनके लिये उम्मीद समाजिक संस्था के सदस्यों ने नगर के केवी जनरल स्टोर के सामने कोलड्रिंक व शीतल पेय की व्यवस्था की गई । रैली में शामिल लोगों को जुस पिलाया गया और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी को टोपी और टीशर्ट का वितरण भी किया गया । उम्मीद संस्था के लोगों ने कहा कि श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं और किसी भी समावेशी विकास यात्रा की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी होती है।
इस दौरान उम्मीद संस्था के सदस्य फिरोज मेमन, रामकुमार भारद्वाज, भरत भारद्वाज, डिक्की जायसवाल, अब्दुल सत्तार, नरेंद्र सेठिया, दिपेन्द्र यादव, सहित अन्य मौजूद रहे.
