कोंडागांव को विकास की सौगात, लता उसेंडी ने किए लगभग 3 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन पल्ली, सितली, सामपुर, भोगाड़ी में हाईस्कूल, सड़क, पुलिया और सांस्कृतिक भवन का निर्माण कार्य शुरू

कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूज___
फागू यादव,

कोंडागांव, 30 अप्रैल 2025: विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए नए शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे की सौगात दी।

पल्ली गांव में हाईस्कूल की आधारशिला रखी गई, जो वहां के विद्यार्थियों के लिए लंबे समय से आवश्यक थी। मरवाबेड़ा में सड़क और पुलिया निर्माण, सितली में नाली, सड़क और सांस्कृतिक भवन तथा सामपुर में हाईस्कूल और पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा, “प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने कोंडागांव को 15 माह के भीतर अभूतपूर्व विकास कार्यों की सौगात दी है। हम ही बनाए हैं, हम ही संवारेंगे। चाहे व्यक्तिगत योजनाएं हों या सामूहिक विकास—हर क्षेत्र में भाजपा सरकार पूरी निष्ठा से काम कर रही है।”

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, धान खरीदी, सामूहिक विवाह योजना और श्रमिक कल्याण योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, दीपेश अरोरा, जितेंद्र सुराना, आकाश मेहता, नंदलाल राठौर, प्रेमसिंह नाग, धन्जू मरकाम, संजू ग्वाल, कृष्ण पोयाम, संजू पोयाम, भानु ठाकुर, मोहन ठाकुर, ममता नेताम, मैनीबाई, तुलजू, तिलक, जुगधर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Express MPCG