भरत भारद्वाज
फरसगांव : नेशनल हाइवे -30 मांझीआठगांव के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गईं । हादसे में बाइक सवार युवक और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। और एक महिला सहित एक छोटी बच्ची घायल हो गए ।
जानकारी अनुसार ग्राम कोर्राबढ़गांव पुजारीपारा निवासी जीवन नेताम पिता सुखदेव नेताम अपने भाभी रजनतीन नेताम पति मानकु नेताम , भतीजी अंबिका नेताम और हिमानी नेताम के साथ बाइक में सवार होकर खुटपदर जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे 30 मांझीआठगांव के पास सामने से आ रही कार क्रमांक MP 66 ZA 2349 से टक्कर हो गई। हादसे में जीवन नेताम और उसकी भतीजी अंबिका नेताम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं । उसकी भाभी रजनतीन नेताम और छोटी भतीजी हिमानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल भिजवाया गया । दोनों को गंभीर चोट आने के चलते फरसगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया । वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु चिरघर में रखवाया गया है। फरसगांव थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
