*बालोद जिला को मोतियाबिंद मुक्त कराने उदयाचल और जैन समाज ने उठाया बीड़ा गुंडरदेही में 100 लोगो का हुआ नेत्र परीक्षण*

विनोद जैन

बालोद । छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उदयाचल आई हॉस्पिटल ट्रस्ट एवं बालोद जिला जैन समाज के संयुक्त प्रयास से बालोद जिले को मोतियाबिंद जिला बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है जिसमे उदयाचल ट्रस्ट द्वारा बालोद जिला के सभी प्रमुख नगरों में जैन समाज के साथ मिलकर निःशुल्क आंखों की जांच की जा रही है जिसके अंतर्गत जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत में आज शिविर लगाकर निःशुल्क 100 लोगो के आंखों की जांच की गई इस विषय मे जानकारी देते हुए जैन श्रीसंघ गुंडरदेही के सदस्य मनीष चोरडिया ने बताया कि यह उदयाचल ट्रस्ट शिविर लगाकर लोगो के आंखों की जांच कर रही है साथ ही साथ जिन लोगो को मोतियाबिंद है उन्हें राजनांदगांव में ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन भी करेगी जहां मरीज के साथ एक व्यक्ति का खाना रहना भी बिल्कुल निःशुल्क रहेगा जरूरत अनुसार उन्हें दवाई एवं चश्मा का वितरण भी किया जाएगा वहीं उन्होंने आगे बताया कि ट्रस्ट के द्वारा संचालित अस्पताल से प्रतिदिन गुंडरदेही में प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा निर्धारित जैन भवन पर आकर आंखों की जांच भी किया जाएगा जिसकी जल्द ही व्यवस्था समाज द्वारा वर्धमान जैन भवन में की जाएगी जिसका लाभ गुंडरदेही अंचल के सभी समाज वर्ग के लोगो को मिलेगा आज के इस शिविर में उदयाचल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक जी मोदी नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन देशलहरा सुरेश बाफना भिखमचन्द चोरडिया थानमल ओस्तवाल अमित देशलहरा कमल तातेड़ अमित ओस्तवाल सुरेश सोनी आरिफ खान सहित समाज के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा

Express MPCG