निशुल्क साइकिल वितरण एवं कक्षा 12वीं मे अध्यनरत बच्चो की विदाई समारोह में हुए शामिल हुए विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साईकल योजना से शासकीय कन्या उच्च.मा. विद्यालय केशकाल की छात्राएं लाभाविन्त हुई। इन छात्राओं को सरस्वती साईकल योजनान्तर्गत विधायक संतराम नेताम जी ने 67 छात्राओं को साईकल वितरण किया। विधायक केशकाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।

Express MPCG