भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जगदलपुर में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। नारायणपुर जाकर बीजेपी नेता रहे सागर साहू को श्रद्धांजलि देंगे

योगेंद्र सिंह बैस,

रायपुर /बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ का दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान जगदलपुर में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और बस्तर के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सांगठनिक बैठक करेंगे। नड्डा ने आखिरी बार सितंबर 2022 में राज्य का दौरा किया था। जेपी नड्डा अपने दौरे की शुरुआत जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर के करेंगे।
इसी बीच कल बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के भाजपा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष की हत्या हो जाने से भाजपा हैरत में है ।बीजेपी अपने आयोजन में सादगी के साथ आयोजन हो इस बात का ख्याल रख रही है , आतिश बाजी,ढोल नगाड़े, बैंड बाजे फूल मालाओं का उपयोग नहीं करने की बात सामने आ रही है।खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नारायणपुर का भी दौरा कर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष जिसकी हत्या हुई है उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर , परिजन से मिलेंगे ।

Express MPCG