भारत के पौंड मैन कहे जाने वाले रामवीर तंवर के सहयोग से निगम दलपत सागर को संवारेगा

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

कई तरकीबों के असफल होने के बाद अब भारत के पौंड मैन कहे जाने वाले रामवीर तंवर के सहयोग से निगम दलपत         सागर को संवारेगा

जिला मुख्यालय जगदलपुर की बड़ी समस्याओं में से एक और संभाग के सबसे बड़े तालाब दलपत सागर में जलकुंभियों के प्रकोप को रोकने नव निर्वाचित महापौर ने एक कदम आगे बढ़ते हुए भारत के पौंड मैन कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा के रामवीर तंवर को परामर्श हेतु जगदलपुर आने का निवेदन किया।अंततः शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचे पौंड मैन ने महापौर संजय पांडे सहित निगम दल के साथ दलपत सागर का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और बताया कि 360 एकड़ में फैले दलपत सागर के 30 से 40 प्रतिशत भागों में जलकुंभियों ने कब्जा जमा रखा है जिसे केवल हटाना हल नहीं है क्योंकि वे वापस से अपना कब्जा जमा लेंगे ऐसे में मशीन और एक्सपर्ट मानव श्रमिकों की भी आवश्यकता पड़ेगी।

बड़े नालियों के सहारे दलपत सागर में शहर से निकलने वाले गंदे पानी का भी मेल होता है जिससे जलकुंभियों को बढ़ने में सहायता मिलती है इसलिए शहर से निकले गंदे पानी के नाले को भी बंद करना अतिआवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पांडे ने बताया रामवीर तंवर को भारत का तालाब आदमी कहा जाता है. वे एक इंजीनियर से तालाब निर्माता बने हैं. उन्होंने कई तालाबों को बहाल किया है और जल संरक्षण के लिए काम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में रामवीर तंवर को ‘पॉन्ड मैन’ के नाम से संबोधित किया था।भारतवर्ष में करीब सैंकड़ों की संख्या में रामवीर तंवर ने तालाबों को बहाल कर संरक्षित किया है।निश्चित तौर पर दलपत सागर को नवजीवन देने हेतु रामवीर तंवर से परामर्श लेकर रूप रेखा तैयार की जाएगी और बहुत जल्द मशीनों और जन सहयोग की सहायता तालाब को नए रूप में लाया जाएगा।

Express MPCG