अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपी को बांसकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध शराब को किया जप्त


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के आदेशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कौशलेन्द्र देव पटेल के निर्देशन पर बांसकोट थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार अवैध शराब रेड की कार्यवाही किया रही है । इसी कम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उडीसा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर दो व्यक्ति मोटर सायकल से शराब लेकर आ रहे थे, जिन्हें ग्राम मारंगपुरी जंगल भारतमाला रोड के पास चेंकिगं के दौरान रोका गया। बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम कुंजाम पिता चैतराम कुंजाम उम्र 22 वर्ष निवासी हात्मा और बैठा व्यक्ति अपना नाम अतीन नेताम पिता नबीराम नेताम उम्र 23 वर्ष निवासी हात्मा का होना बताया । उनके पास मोटर सायकल में सीट के बीच में रखे दो जूट बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में दो कार्टुन में कुल 24 नग KINGFISHER अंग्रेजी शराब बियर का बाटल कुल मात्रा 15 लीटर 600 एम एल कीमत 4080 रू, तथा दो कार्टून में कुल 96 नग Mcdowells No 1 का क्वार्टर कुल मात्रा 17 लीटर 280 एम एल कीमती 17280 रू जुमला मात्रा 32 लीटर 880 एम एल कुल कीमती 21360 रु एवं अवैध शराब परिवहन करते वाहन एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क. सीजी 05 बी 9185 के संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस. का नोटिस दिया गया, जो उक्त नोटिस में शराब रखने व परिहन करने के संबंध में आरोपियों के द्वारा कोई दस्तावेज नही होना लिखकर दिया गया कि अवैध शराब व मोटर सायकल व आरोपियों का 02 नग मोबाईल को जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपियों को विधिवत् गिरफ्‌तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दी गई व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आगे भी अवैध शराब तस्करी करने वालों पर कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बांसकोट निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रआर. रामकृष्ण सोम, आरक्षक 995 मनोज मरकाम, का विशेष योगदान रहा।

Express MPCG