“सुनहरे क़दम संस्था” द्वारा समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी का अभिनंदन*,,,,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर,

काँकेर । शहर काँकेर की सिंधु समाज की महिला विंग सुनहरे क़दम संस्था द्वारा चेट्री चंड्र झूलेलाल जयंती के पुण्य अवसर पर “जन सहयोग समाजसेवी संस्था” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी का भव्य अभिनंदन एक सादगी पूर्ण समारोह में किया गया, जिसमें उनके द्वारा विगत करीब- करीब 20 वर्षों में की गई सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष सुनीता मोटवानी ने उन्हें काँकेर का गौरव बताया । उल्लेखनीय है कि लगभग 155 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार हेतु उनका विशेष नाम है और वह अपनी विभिन्न सामाजिक सेवाओं के लिए देश-विदेश से अक्सर सम्मानित /पुरस्कृत होते ही रहते हैं।

Express MPCG