*नरहर देव स्कूल परिसर में चला स्वच्छता अभियान*,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर ।  समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मिली जुली टीम द्वारा नरहरदेव स्कूल परिसर में,जिसे आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कहा जाता है, स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें टनों कचरा नरहर देव परिसर से साफ़ कर दिया गया। इस अवसर पर “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि नरहरदेव स्कूल हमारी 100 साल से अधिक पुरानी मंदिर जैसी पवित्र शिक्षा संस्था है, यहां के मैदान में रात को असामाजिक तत्व कब्जा कर लेते हैं और शराब के प्लास्टिक गिलास, जूठा चखना और मुर्गे की हड्डियां सारे परिसर में फैला कर चल देते हैं। इसकी रोक-टोक करने वाला कोई नहीं है। जब इस प्रकार का बदबूदार घातक कचरा कई गाड़ियों के बराबर हो जाता है, तब साफ़ सफ़ाई की जाती है और वह भी अधिकतर हमारी संस्था जन सहयोग एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा संपन्न की जाती है। आम जनता तथा प्रशासन सबसे निवेदन है कि शिक्षा के पवित्र मंदिर को सामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए गए प्रदूषण से बचाएं। आज के इस स्वच्छता अभियान में “जन सहयोग” अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके सदस्य एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष टेश्वर जैन, अरविंद चौहान, सोमेश यादव, विकास साहू, मनीष दुबे राजकुमार फबयानी, चंद्रपाल जसनानी के अलावा निशुल्क ट्रेनिंग ले रहे बच्चे ,सभी ने मिलकर कई घंटे यथाशक्ति योगदान किया और परिसर की व्यापक सफ़ाई की, जिसकी प्रशंसा स्कूल से संबंधित लोगों के अलावा आम जनता ने भी की है।

Express MPCG