*भारतीय नववर्ष का स्वागतोत्सव, सामुहिक सूर्य अर्घ्य के साथ*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*नवल प्रभात सुभाषित गान हो, पंछियों के कलरव तान हो। आदित्य के लालित्यमय, मधुर गीत नव सृजन पान हो। नवोन्मेष की शुभ बेला में, अंतर्मन में मंगल गान हो। कण- कण, क्षण -क्षण जगत, चराचर, संदल, मंगल शुभ पहचान हो।*
कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था *संस्कार भारती जिला इकाई कांकेर* के तत्वावधान में नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष की शुभ बेला एवं चैत्र नवरात्रि की पावन अवसर पर समस्त दायित्ववान भगिनी एवं बंधुओं तथा नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी धर्मानुरागियों की पावन उपस्थिति में *ऊपर नीचे रोड डढ़िया तालाब के महतारी घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर एवं दीपदान कर* नव वर्ष की शुभकामनाओं के संग सकल चराचर के मंगल कामनाओं की मंगलाचरण संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । *वसुधैव कुटुंबकम* की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए एक दूसरे को तिलक लगा, शुभकामनाएं संदेश देते हुए संस्कार भारती परिवार के समस्त सदस्यों एवं नगर वासियों द्वारा आज प्रातः 6.00 बजे प्रभा की अरूणिम छटा से मन प्रफुल्लित एवं जीवन प्रज्वलित करने का *सुसंकल्प ले, भू अलंकरण, दीप प्रज्वलन, भजन, आरती तथा प्रसाद वितरण कर नववर्ष धूमधाम* एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्कार भारती के समस्त दायित्ववान सदस्यों की उपस्थिति रही। अध्यक्ष डॉ.गीता शर्मा, महामंत्री अवधेश लारिया, कोषाध्यक्ष रामशरण जैन, उपाध्यक्ष  सुरेश चंद्र श्रीवास्तव , श्रीमती रीना लारिया, मातृशक्ति प्रमुख मंजू शर्मा, प्रांत मंत्री रिजेन्द्र गंजीर,  ए एस आर मूर्ति, श्रीमती नमिता मूर्ति,  सत्यनारायण शर्मा,  अशोक राठी, समरेश चौहान, जितेंद्र धर शर्मा, प्रदुम्न ठाकुर, निर्मल माहेश्वरी, डॉ दुर्गेश अवस्थी, अनिल भेड़िया, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, बलराम भट्ट, लिखित यादव,दुबे जी, जागेश्वर देवांगन ,श्रीमती विजय लक्ष्मी कौशिक, पदमनी साहू, ज्योत्स्ना गुप्ता, शैलजा सिंहदेव, शशि चौहान, सविता कुलदीप, सरला शर्मा, सुनीता शर्मा, कनकलता जोशी, अलका कोठारी, सरिता यादव, वैदेही शुक्ला, ऐश्वर्या शुक्ला, सुधा दुबे, लक्ष्मी, आरोही यादव, आदि सदस्यों की पावन उपस्थिति में भारत माता की जयघोष के संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Express MPCG