फरसगांव पुलिस ने सार्वजनिक जगह में शराब पीने और पिलाने वाले 05 और शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 02 लोगों पर की कार्यवाही

भरत भारद्वाज

फरसगांव – जिला कोण्डागांव के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरसगांव बडेडोंगर जाने वाली रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने का संसाधन उपलब्ध करा रहा है,=और कुछ व्यक्ति रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे की सूचना प्राप्त हो रही थी, उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा 29 मार्च को मुखबीर के बताये स्थान ग्राम फरसगांव बड़ेडोगर जाने वाली रोड किनारे जाकर घेरा बंदी कर अलग-अलग जगह पर 05 व्यक्तियों को पकड़े, जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम चेतन कुमार नेताम पिता सनबोध नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी लिहागांव थाना विश्रामपुरी, उमेश मरकाम पिता फरसुराम मरकाम उम्म्र 23 वर्ष निवासी लिहागांव, मनीष दास पिता शंकर दास उम्र 19 वर्ष निवासी फरसगाव, कृष्ण कुमार पटेल पिता लालबहादूर पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी फरसगांव, लक्ष्मण मरकाम पिता रामसाय मरकाम उम्र 35 वर्ष निवासी खण्डसरा के रहने वाले हे, जिनके कब्जे से कुल 360 एम.एल. अंग्रेजी शराब, पानी बाटल, डिस्पोजन मिला। जिसे मुताबिक जप्तीपत्रक गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा में लिया गया।आरोपियों के विरूद्ध थाना फरसगांव में अपराध कमांक 39, 40, 41, 42/2025 धारा 36 (च) आबकारी धारा 36 (ग) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

*शराब का सेवन कर चला रहे थे वाहन -*

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 02 अलग-अलग आरोपियों रवि लहरे पिता बाबूलाल लहरे उम्र 19 वर्ष निवासी आड़काछेपड़ा वार्ड कोण्डागांव ,v(02) जीतु नेताम पिता जलीराम नेताम उम्र 21 वर्ष निवासी पुसापाल नयापारा के विरूद्ध धारा 185 एम.व्ही.एक्ट तहत एक सफेद छोटा पीकप क्रमांक सी.जी. 18 एल. 5563 व एक राईडर टी.व्ही.एस. मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 27 क्यू 2826 को जप्त कर कार्यवाही की गयी है तथा अलग-अलग 05 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रविवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय फरसगांव में पेश किया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही में सउनि. पिताम्बर कठार, सउनि किशोर प्रजापति, सउनि. यशवंत सेन प्रधान आरक्षक लोकेश मरकाम, मुपेन्द्र साहु, आरक्षक अजय मरकाम, धनीराम सलाम, सदेश शोरी, मनोज वट्टी, दीपक हलधर की सराहनीय भूमिका रही।

Express MPCG